Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

कांग्रेस राज में मनरेगा बनी गांव की आजीविका की रीढ़ : अशोक अरोड़ा

कांग्रेस का मनरेगा बचाओ अभियान, भाजपा सरकार पर हमला   हरियाणा के पूर्व मंत्री और थानेसर के विधायक अशोक अरोड़ा ने भाजपा सरकार पर मनरेगा योजना को कमजोर करने का आरोप लगाया और कहा कि सरकार इसके कानूनी अधिकार को...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
कुरुक्षेत्र में पत्रकारों को संबोधित करते थानेसर के विधायक अशोक अरोड़ा व अन्य। -हप्र
Advertisement

कांग्रेस का मनरेगा बचाओ अभियान, भाजपा सरकार पर हमला

हरियाणा के पूर्व मंत्री और थानेसर के विधायक अशोक अरोड़ा ने भाजपा सरकार पर मनरेगा योजना को कमजोर करने का आरोप लगाया और कहा कि सरकार इसके कानूनी अधिकार को समाप्त करने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में मनरेगा को लेकर एक विस्तृत आंदोलन का ऐलान किया और कहा कि कांग्रेस इस योजना की मूल अवधारणा को बचाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी।

Advertisement

अशोक अरोड़ा ने बताया कि मनरेगा 2005 में यूपीए सरकार द्वारा शुरू की गई थी, जिसके तहत गांवों के बेरोजगारों को रोजगार की कानूनी गारंटी मिली थी। उन्होंने कहा कि मनरेगा ने हर साल 5 से 6 करोड़ परिवारों को रोजगार मुहैया कराया और गांवों की आजीविका का आधार बना। लेकिन भाजपा सरकार ने इस योजना की आत्मा को कमजोर कर दिया है। अब भाजपा सरकार काम देने का अधिकार खुद तय करेगी, जिससे बेरोजगारों को नुकसान होगा।

Advertisement

अरोड़ा नेआरोप लगाया कि भाजपा ने मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटा कर उसकी आत्मा को खत्म कर दिया है। कांग्रेस पार्टी ने मनरेगा बचाओ अभियान की शुरुआत की है और यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक केंद्र सरकार इस योजना को उसके मूल स्वरूप में वापस नहीं लाती।

इस अवसर पर पिहोवा विधायक मंदीप चट्टा, शाहाबाद विधायक रामकरण काला और पूर्व सांसद कैलाशो सैनी भी उपस्थित थे।

Advertisement
×