Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

विधायक शैली ने नारायणगढ़ व शहजादपुर मंडियों का किया दौरा

गेहूं व सरसों की खरीद के प्रबंधों का लिया जायजा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
नारायणगढ़ की अनाज मंडी में किसानों से बातचीत करतीं विधायक शैली चौधरी। -निस
Advertisement
विधायक शैली चौधरी ने मंगलवार को नारायणगढ़ और शहजादपुर की अनाज मंडियों का विस्तृत दौरा किया। उन्होंने मंडियों में अपनी फसल लेकर पहुंचे किसानों और आढ़तियों से सीधा संवाद कर गेहूं व सरसों की खरीद के लिए किए गए प्रबंधों की जमीनी हकीकत जानी। विधायक ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को किसानों की समस्याओं से अवगत कराते हुए उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

विधायक शैली चौधरी ने मंडी परिसर में घूमकर फसल की आवक, उठान और बारदाने की उपलब्धता का निरीक्षण किया। किसानों और आढ़तियों ने उनके समक्ष अपनी कई महत्वपूर्ण समस्याएं रखीं, जिन पर विधायक ने सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का भरोसा दिलाया। विधायक ने कहा कि किसानों और आढ़तियों के हितों की रक्षा करना हमारी प्राथमिकता है। मंडियों में फसल खरीद के दौरान जो भी तकनीकी या व्यावहारिक समस्याएं सामने आ रही हैं, उन्हें प्रदेश सरकार के समक्ष पुरजोर तरीके से उठाया जाएगा। हमारा प्रयास है कि किसी भी किसान को अपनी मेहनत की उपज बेचने में परेशानी न हो। विधायक के साथ नीरज शाहपुर, संदीप गुज्जर नखडौली, पार्षद नरेंद्र देव शर्मा, गुरमेल सिंह पंजेटो, देश बंधु जिंदल, माम चंद मुकुंदपुर, रविंद्र बरौली, लक्की नगौली, राम शरण बतौरा, रणजीत सिंह रामगढ़, जसविंद्र दनौरा, रविंद्र सिंह उज्जलमाजरी, मुकेश धीमान, मेजर वासलपुर व जितेंद्र सिंह मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×