Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

विधायक प्रमोद ने किया नमो पार्क का लोकार्पण

वार्ड 20 स्थित नमो पार्क के नवीनीकरण का कार्य पूरा होने के उपरांत विधायक प्रमोद विज ने पार्क का लोकार्पण किया। पार्षद तरुण गांधी सहित भारी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं निवासी उपस्थित रहे। उपस्थित जनसमूह को संबोधित...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
पानीपत के वार्ड 20 में नमो पार्क का लोकार्पण करते विधायक प्रमोद विज। -वाप्र
Advertisement

वार्ड 20 स्थित नमो पार्क के नवीनीकरण का कार्य पूरा होने के उपरांत विधायक प्रमोद विज ने पार्क का लोकार्पण किया। पार्षद तरुण गांधी सहित भारी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं निवासी उपस्थित रहे। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक प्रमोद ने कहा कि पानीपत शहर के चहुंमुखी विकास के साथ-साथ शहरवासियों को एक स्वस्थ, हरा-भरा और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध करवाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पार्कों के सौंदर्यीकरण और कायाकल्प होने से बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं सभी को सैर करने और विश्राम करने के लिए बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं मिलती हैं। उन्होंने कहा कि शहर के सभी वार्डों में विकास कार्यों को निरंतर तीव्र गति दी जा रही है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष योगेश शर्मा और वीरेंद्र तनेजा उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
×