विधायक मुकेश शर्मा ने 20 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास
गुरुग्राम के सेक्टर-14 और आसपास के क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने के उद्देश्य से गुरुग्राम के वार्ड-25 के विधायक मुकेश शर्मा ने शनिवार को कम्युनिटी सेंटर में लगभग 20 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास...
गुरुग्राम के सेक्टर-14 और आसपास के क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने के उद्देश्य से गुरुग्राम के वार्ड-25 के विधायक मुकेश शर्मा ने शनिवार को कम्युनिटी सेंटर में लगभग 20 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र की सड़कें, सीवरेज नेटवर्क और यातायात व्यवस्था में सुधार होगा।
सेक्टर-14 मार्केट तक सड़क का पुनर्निर्माण होगा
परियोजनाओं के तहत एचएसवीपी कार्यालय से सेक्टर-14 मार्केट तक सड़क का पुनर्निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही गेट नंबर-5 से मकान नंबर-170 होते हुए सामुदायिक भवन तक नई सड़क बनाई जाएगी। जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए चंदन नगर से ओल्ड डीएलएफ कॉलोनी होते हुए राजपूत वाटिका तक सीवर लाइन को मजबूत किया जाएगा। इसके अलावा, जीआईए हाउस रोड से महिला महाविद्यालय तक 600 मिमी की सीवर लाइन डाली जाएगी और सुंदर सिंह मार्ग (एमजी रोड से पुरानी दिल्ली रोड) का पुनर्निर्माण किया जाएगा।
गुरुग्राम को स्वच्छ, आधुनिक बनाना प्राथमिकता: विधायक मुकेश शर्मा
विधायक मुकेश शर्मा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि गुरुग्राम को स्वच्छ, आधुनिक और लोगों के अनुकूल शहर बनाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विकास की यह गति लगातार जारी रहेगी।
शिलान्यास समारोह में मेयर राजरानी मल्होत्रा, भाजपा नेता सुभाष सिंगला, स्थानीय पार्षद, आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि और नगर निगम के अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
Live Matches
दूरदृष्टा, जनचेतना के अग्रदूत, वैचारिक स्वतंत्रता के पुरोधा एवं समाजसेवी सरदार दयालसिंह मजीठिया ने 2 फरवरी, 1881 को लाहौर (अब पाकिस्तान) से ‘द ट्रिब्यून’ का प्रकाशन शुरू किया। विभाजन के बाद लाहौर से शिमला व अंबाला होते हुए यह समाचार पत्र अब चंडीगढ़ से प्रकाशित हो रहा है।
‘द ट्रिब्यून’ के सहयोगी प्रकाशनों के रूप में 15 अगस्त, 1978 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दैनिक ट्रिब्यून व पंजाबी ट्रिब्यून की शुरुआत हुई। द ट्रिब्यून प्रकाशन समूह का संचालन एक ट्रस्ट द्वारा किया जाता है।
हमें दूरदर्शी ट्रस्टियों डॉ. तुलसीदास (प्रेसीडेंट), न्यायमूर्ति डी. के. महाजन, लेफ्टिनेंट जनरल पी. एस. ज्ञानी, एच. आर. भाटिया, डॉ. एम. एस. रंधावा तथा तत्कालीन प्रधान संपादक प्रेम भाटिया का भावपूर्ण स्मरण करना जरूरी लगता है, जिनके प्रयासों से दैनिक ट्रिब्यून अस्तित्व में आया।
- Reach us
- Archive
- Dainik Tribune online
- Dainik Tribune Epaper
- Dainik Tribune App - Android
- Dainik Tribune App - ios
- The Tribune Epaper
- The Tribune App - Android
- The Tribune App - iOS
- Punjabi Tribune online
- Punjabi Tribune Epaper
- Punjabi Tribune App - Android
- Punjabi Tribune App - iOS
- Subscribe To Print Edition
- Contact Us
- About Us
- Code of Ethics

