रविदास जयंती पर विधायक जांबा ने भक्तों संग टेका मत्था
गुरु रविदास की 649वीं जयंती पर पूंडरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक सतपाल जांबा ने कई गांवों में पहुंचकर गुरु रविदास के आश्रमों व जयंती कार्यक्रमों में मत्था टेका। विधायक जांबा ने सभी क्षेत्रवासियों को गुरु रविदास जयंती की शुभकामनाएं देते...
गुरु रविदास की 649वीं जयंती पर पूंडरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक सतपाल जांबा ने कई गांवों में पहुंचकर गुरु रविदास के आश्रमों व जयंती कार्यक्रमों में मत्था टेका। विधायक जांबा ने सभी क्षेत्रवासियों को गुरु रविदास जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे पावन पर्व समाज को जोड़ने और सकारात्मक सोच को आगे बढ़ाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास का संदेश आज की पीढ़ी के लिए भी उतना ही प्रासंगिक है। संत रविदास की शिक्षाएं आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने समानता, प्रेम, भाईचारे और मानवता का जो संदेश दिया, वह सर्वसमाज के कल्याण के लिए है। हमें उनके दिखाए रास्तों पर चलकर समाज में आपसी सौहार्द को मजबूत करना चाहिए। जन्मजयंती के अवसर पर कई गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। भजन-कीर्तन, प्रभात फेरियां और धार्मिक आयोजनों के बीच पूरा पूंडरी विधानसभा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा।

