Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

सीएम सैनी से मिले विधायक जगमोहन, करनाल की परियोजनाओं पर की चर्चा

विधायक जगमोहन आनन्द ने बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ में ‘संत कबीर कुटीर’ में मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान विधायक जगमोहन आनन्द ने मुख्यमंत्री के समक्ष करनाल के विकास का खाका रखा। क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
करनाल के विधायक जगमोहन आनन्द चंडीगढ़ में सीएम नायब सैनी को मांग पत्र सौंपते हुए। -हप्र
Advertisement

विधायक जगमोहन आनन्द ने बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ में ‘संत कबीर कुटीर’ में मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान विधायक जगमोहन आनन्द ने मुख्यमंत्री के समक्ष करनाल के विकास का खाका रखा। क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को लेकर भी सकारात्मक विमर्श हुआ।

विधायक जगमोहन ने कहा कि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में करनाल को जो आधुनिक पहचान मिली है, मुख्यमंत्री नायब सैनी उसी आधार को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। करनाल को एक स्मार्ट और सुव्यवस्थित शहर के रूप में विकसित करने, औद्योगिक निवेश को आकर्षित करने और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने पर सहमति बनी। नागरिक सेवाओं को डिजिटल माध्यम से अधिक सुलभ और सरल बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास जारी रखने का संकल्प दोहराया गया।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×