Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

विधायक ने की करनाल-जींद रोड को फोरलेन करने की मांग

विधानसभा बजट सत्र के दौरान असंध से भाजपा विधायक योगेन्द्र राणा ने शून्यकाल में अपने हलके की समस्याओं और मांगों को सदन के पटल पर रखा। विधायक राणा ने एक माह से बंद पड़े अस्पताल के निर्माण कार्य को तुरंत...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
विधानसभा में बृहस्पतिवार को क्षेत्र के मुद्दे उठाते विधायक योगेंद्र राणा। -हप्र
Advertisement

विधानसभा बजट सत्र के दौरान असंध से भाजपा विधायक योगेन्द्र राणा ने शून्यकाल में अपने हलके की समस्याओं और मांगों को सदन के पटल पर रखा। विधायक राणा ने एक माह से बंद पड़े अस्पताल के निर्माण कार्य को तुरंत शुरू करवाने की मांग की। उपलाना की कंडम घोषित बिल्डिंग का पुननिर्माण और पोपड़ा पीएचसी की चारदीवारी का मुद्दा उठाया।

उन्होंने गांव जुंडला में सब-तहसील बनाने, करनाल से जींद रोड को फोरलेन करने, पुरानी पत्थर वाली पाइपलाइनों को बदलकर नई पाइपलाइनें बिछाने की भी मांग की। विधायक ने इस दौरान कृषि, युवा एवं खेल कल्याण संबंधी जो मांगे रखीं, उनमें असंध की नई विस्तार अनाज मंडी में दुकानों की बोली मार्च या अप्रैल में सुनिश्चित करने का आग्रह किया। जयसिंहपुरा खेल स्टेडियम में कोच की नियुक्ति व उपकरणों की उपलब्धता और क्षेत्र की ई-लाइब्रेरी में पर्याप्त पुस्तकें व हाई-स्पीड इंटरनेट का प्रावधान का मुद्दा भी उठाया।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×