Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

विधायक भड़ाना ने पीड़ित मित्तल परिवार से की मुलाकत

दुकानदार पर फायरिंग व रंगदारी मांगने का मामला

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
समालखा में पीड़ित परिवार से मामले की जानकारी लेते विधायक मनमोहन भड़ाना। -निस
Advertisement

गुड़ मंडी में बीते मंगलवार दुकानदार पर फायरिंग व एक करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले विधायक मनमोहन भड़ाना ने कहा कि अपराधियों को ऐसा सबक सिखाया जाएगा कि भविष्य में कोई ऐसी हरकत करने से पहले कई बार सोचेगा। विधायक भड़ाना शनिवार को राजेन्द्र गाजरपाक वाले की दुकान पर पहुंचे और पीड़ित मितल परिवार से मुलाकात की। मीडिया से बातचीत में विधायक ने कहा कि पुलिस प्रशासन सक्रिय है और मामले की गहन जांच कर रहा है।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि बदमाशों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सैनी के उस बयान जिसमें अपराध न रुकने पर थानाध्यक्ष के डिमोशन की बात कही गई थी, पर विधायक भड़ाना ने कहा कि केवल डिमोशन किसी समस्या का स्थायी समाधान नहीं है। सरकार की प्राथमिकता अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाना है और इसके लिए सख्त कार्रवाई की जा रही है। विधायक ने कहा कि व्यापारी समाज प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, उनकी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने मितल परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है, सरकार और प्रशासन उनके साथ खड़े हैं। इस दौरान पीड़ित कारोबारी परिवार की ओर से गोहाना में लगातार हो रही घटनाओं का जिक्र किए जाने पर विधायक ने आश्वासन दिया कि समालखा में ऐसी स्थिति पैदा नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने दो टूक कहा कि अपराधियों का नेटवर्क चाहे कितना भी मजबूत क्यों न हो, कानून के शिकंजे से बच नहीं पाएगा। इस मौके पर समाज सेवा समिति समालखा के प्रधान रमेश अग्रवाल, वीर प्रकाश जैन, कांग्रेस नेता श्रीप्रकाश बंसल, डीएसपी नरेन्द्र कादियान, थाना प्रभारी गुलशन व चौकी इंचार्ज अनिल कुमार मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×