विधायक अकरम ने उठाया ताजेवाला हाईवे का मुद्दा
कांग्रेस विधायक अकरम खान ने विधानसभा सत्र में सड़क का मुद्दा उठाया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के मंत्री रणबीर गंगवा से सवाल किया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 907 पर ताजे वाला तक 4 मार्गी हाईवे का कार्य कब तक पूरा होने...
Advertisement
कांग्रेस विधायक अकरम खान ने विधानसभा सत्र में सड़क का मुद्दा उठाया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के मंत्री रणबीर गंगवा से सवाल किया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 907 पर ताजे वाला तक 4 मार्गी हाईवे का कार्य कब तक पूरा होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि क्या उपरोक्त हाईवे के कार्य को पांवटा साहिब तक बढ़ाने का कोई प्रस्ताव सरकार के पास विचाराधीन है। मंत्री गंगवा ने जानकारी दी कि यह कार्य भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण कर रहा है। नवंबर 2026 तक पूरा होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि जैसा कि एनएचआई पीआईयू चंडीगढ़ के निदेशक ने बताया कि इस हिस्से की चार मार्गीय बनाने की डीपीआर अभी प्रक्रिया में है।
Advertisement
Advertisement
×

