छछरौली मंडी का विधायक अकरम खान ने किया दौरा
कांग्रेस विधायक अकरम खान ने मंगलवार को छछरौली की नई अनाज मंडी का दौरा कर गेहूं खरीद की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियां किसानों को राहत देने के बजाय उनकी मुश्किलें बढ़ाने वाली साबित...
Advertisement
कांग्रेस विधायक अकरम खान ने मंगलवार को छछरौली की नई अनाज मंडी का दौरा कर गेहूं खरीद की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियां किसानों को राहत देने के बजाय उनकी मुश्किलें बढ़ाने वाली साबित हो रही हैं। मंडी में किसानों और आढ़तियों से बातचीत के बाद अकरम खान ने कहा कि सरकार द्वारा समय पर खरीद और भुगतान के जो बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, वे पूरी तरह खोखले साबित हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मंडी में पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध नहीं है, जिससे किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
Advertisement
Advertisement
×

