Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

मंत्री गंगवा ने सब्जी मंडी के विस्तार को लेकर कृषि मंत्री को लिखा पत्र

बरवाला के विधायक व लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा से बरवाला सब्जी मंडी के विस्तार, पेयजल व सीवरेज प्रणाली के उन्नयन का अनुरोध किया। कृषि मंत्री व विभाग के उच्चाधिकारियों को...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
मंत्री रणबीर गंगवा
Advertisement

बरवाला के विधायक व लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा से बरवाला सब्जी मंडी के विस्तार, पेयजल व सीवरेज प्रणाली के उन्नयन का अनुरोध किया। कृषि मंत्री व विभाग के उच्चाधिकारियों को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि वर्तमान सब्जी मंडी बरवाला कस्बे और आसपास के गांवों के लोगों की जरूरतों के अनुरूप पर्याप्त नहीं है। इस संबंध में पूर्व चेयरमैन रणधीर सिंह धीरू, पूर्व पार्षद सुंदर गोयल, विनोद बंसल सहित स्थानीय निवासियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपा। गंगवा ने कहाब कि वर्तमान सब्जी मंडी के विस्तार के लिए भूमि उपलब्ध है, ऐसे में सब्जी मंडी का विस्तार करने में कोई बाधा भी नहीं है।

इसी प्रकार से उन्होंने सब्जी मंडी के बूस्टिंग स्टेशन के उन्नयन का भी अनुरोध किया। सब्जी मंडी में वर्तमान बूस्टिंग स्टेशन किसानों, कमीशन एजेंटों और अन्य लोगों की आवश्यकताओं को पूरा नहीं कर पा रहा। इसलिए जनहित में सब्जी मंडी स्थित बूस्टिंग स्टेशन की क्षमता बढ़ाने के लिए एक अतिरिक्त टैंक के निर्माण की जरूरत है। इसी के साथ-साथ उन्होंने सब्जी मंडी व अनाज मंडियों की पुरानी सीवरेज लाइन को भी तत्काल बदलते हुए नई सीवरेज लाइन बिछाए जाने का भी अनुरोध किया।

Advertisement

शहीद ढींगड़ा पार्क नगर परिषद को हस्तांतरित करने का अनुरोध

Advertisement

मंत्री गंगवा ने शहीद मदन लाल ढींगड़ा पार्क बरवाला नगर परिषद को हस्तांतरित करने का भी अनुरोध किया। कृषि मंत्री को लिखे पत्र में उन्होंने अवगत करवाया कि इस पार्क का निर्माण 2014 में हुआ था, लेकिन बजट के अभाव में पार्क का रखरखाव और सौंदर्यीकरण करने में दिक्कत हो रही है, इसलिए मंडी क्षेत्र में स्थित इस पार्क को जनहित में यथाशीघ्र बरवाला नगर परिषद को हस्तांतरित कर दिया जाना उचित रहेगा।

Advertisement
×