दनौदा खुर्द के सरपंच प्रतिनिधि के निधन पर मंत्री बेदी ने जताया शोक
गांव दनौदा खुर्द के सरपंच प्रतिनिधि 45 वर्षीय जितेन्द्र नैन का ब्रेन हेमरेज से आकस्मिक निधन हो गया। मंत्री कृष्ण बेदी ने गांव दनौदा खुर्द पहुंचकर अंतिम संस्कार में भाग लिया और शोकाकुल परिजनों से मिलकर संवेदनाएं प्रकट कीं। मंत्री...
Advertisement
गांव दनौदा खुर्द के सरपंच प्रतिनिधि 45 वर्षीय जितेन्द्र नैन का ब्रेन हेमरेज से आकस्मिक निधन हो गया। मंत्री कृष्ण बेदी ने गांव दनौदा खुर्द पहुंचकर अंतिम संस्कार में भाग लिया और शोकाकुल परिजनों से मिलकर संवेदनाएं प्रकट कीं। मंत्री बेदी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि जितेन्द्र नैन एक मिलनसार, कर्तव्यनिष्ठ और समाज सेवा के प्रति समर्पित थे। गांव के विकास कार्यों में उनकी भागीदारी सराहनीय रही। बेदी ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस कठिन समय में पूरा प्रशासन और क्षेत्रवासी उनके साथ खड़े हैं। अंतिम संस्कार में हजारों ग्रामीणों ने नम आंखों से जितेन्द्र नैन को अंतिम विदाई दी। स्वर्गीय जितेंद्र नैन की पत्नी सुदेश गांव की सरपंच हैं और उनकी 3 बेटियां हैं।
Advertisement
Advertisement
Advertisement
×

