हिंदू सम्मेलन में दिया एकजुटता का संदेश
शांति कॉलोनी बस्ती की ओर से हनुमान गेट जगाधरी में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या मे क्षेत्रवासियों ने भाग लिया। सम्मेलन में आजात आश्रम गीता धाम नुक्कड़ से आए संत आनंद स्वामी तथा...
शांति कॉलोनी बस्ती की ओर से हनुमान गेट जगाधरी में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या मे क्षेत्रवासियों ने भाग लिया। सम्मेलन में आजात आश्रम गीता धाम नुक्कड़ से आए संत आनंद स्वामी तथा आजात आश्रम घिलौर से आए स्वामी संतोषानंद ने शिरकत की। राजकीय महाविद्यालय अहडवाला से सहायक प्रोफेसर आरती ने पांच परिवर्तन विषय पर अपने विचार रखते हुए शिक्षा, संस्कार, स्वावलंबन, सामाजिक समरसता और राष्ट्रभावना को मजबूत करने पर जोर दिया।
अंबाला विभाग कार्यकारिणी सदस्य मानसिंह मुख्य वक्ता रहे। कार्यक्रम संयोजक अनिल अरोड़ा ने सभी का स्वागत करते हुए सम्मेलन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।
संत आनंद स्वामी ने अपने संबोधन में कहा कि समाज की शक्ति उसकी एकजुटता में निहित होती है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे मतभेद, जाति-पाति और व्यक्तिगत स्वार्थों से ऊपर उठकर धर्म और राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखें। उन्होंने कहा कि जब समाज संगठित रहता है तो कोई भी चुनौती बड़ी नहीं होती। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से आग्रह किया कि वे अपनी संस्कृति, परंपराओं और नैतिक मूल्यों को अपनाते हुए समाज सेवा में आगे आएं। स्वामी संतोषानंद महाराज ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में जागरूकता फैलाने और लोगों को एक मंच पर लाने का कार्य करते हैं।

