Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

सुविधाओं की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

गांव झांबा स्थित महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती के निवासियों ने बिजली, पेयजल, गली और नाली जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग को लेकर सोमवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन जिला कमेटी...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

गांव झांबा स्थित महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती के निवासियों ने बिजली, पेयजल, गली और नाली जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग को लेकर सोमवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन जिला कमेटी पानीपत के नेतृत्व में दिया गया। राज्य महासचिव राजेंद्र ने बताया कि योजना के तहत गांव के 90 पात्र परिवारों को 100-100 वर्ग गज के रिहायशी प्लॉट आवंटित किए गए थे। इनमें से कई परिवार अपने स्तर पर मकान बनाकर रह रहे हैं, लेकिन बस्ती में अभी भी कुछ मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है।

Advertisement
Advertisement
×