Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

पदक विजेता मानवी का स्कूल में सम्मान

उज्बेकिस्तान में हुई थी एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
कैथल के हिंदू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छात्रा मानवी को सम्मानित करते हुए स्कूल प्रबंधन।-हप्र
Advertisement

उज्बेकिस्तान में हुई एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 70 किलोग्राम भारवर्ग में हिंदू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा मानवी ने तृतीय स्थान हासिल किया और कांस्य पदक जीता।  इससे पहले राज्य स्तर पर बहादुरगढ़ में मुकाबला हुआ था, जिसमें मानवी ने प्रथम स्थान हासिल किया। एशियन चैंपियनशिप में मानवी ने अपने प्रतिद्वंद्वी को हराकर कांस्य पदक प्राप्त किया। विद्यालय पहुंचने पर मानवी का फूलमाला पहनकर स्वागत किया। विद्यालय की ओर से मानवी को दसवीं से 12वीं तक की निशुल्क शिक्षा उपहार स्वरूप दी गई। इस अवसर पर मानवी के पिता कृष्ण कुमार, माता मुकेश ताऊ दयानंद व कोच अमरजीत उपस्थित रहे। प्रधानाचार्या मोनिका कौशिक ने मानवी को स्मृति चिन्ह व प्रशंसा पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधान सुनील चौधरी, मैनेजर अनिल चौधरी, संदीप चौधरी, योगेश चौधरी, भूपेंद्र चौधरी व सदस्य पुनीत चौधरी मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement
×