Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

सावित्रीबाई फुले जयंती पर मेयर कोमल सैनी ने किया स्मरण

 देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती पर समालखा में स्मरण दिवस समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची पानीपत नगर निगम मेयर कोमल सैनी ने माता सावित्रीबाई फुले और महात्मा ज्योतिबा फुले...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फोटो कैप्शन: सावित्रीबाई फुले जयंती समारोह में मेयर कोमल सैनी द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए। – निस
Advertisement

 देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती पर समालखा में स्मरण दिवस समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची पानीपत नगर निगम मेयर कोमल सैनी ने माता सावित्रीबाई फुले और महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

समारोह में मेयर कोमल सैनी ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने शिक्षा और सेवा के माध्यम से समाज में समानता, न्याय और करुणा का संदेश फैलाया। उन्होंने महिलाओं और वंचित वर्ग की महिलाओं को शिक्षित कर आधुनिक भारत में महिला शिक्षा की अलख जगाई। मेयर ने कहा कि माता फुले का दृढ़ विश्वास था कि शिक्षा समाज परिवर्तन का सबसे शक्तिशाली साधन है।

Advertisement

उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों और युवाओं को नशे से दूर रहते हुए पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने और समाज के विकास में योगदान देने का संदेश दिया। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि योग्य अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरी मिलने के अवसर बढ़ गए हैं।

Advertisement

कार्यक्रम में एडवोकेट रामदास अम्बेडकर ने फुले के जीवन और संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से संविधान विरोधी ताकतों के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने की अपील की। मंच संचालन समिति के सचिव दलवीर आर्य ने कार्यक्रम का संचालन किया।

समारोह से पहले नगर परिषद चेयरमैन अशोक कुच्छल, भाजपा शहरी मंडल अध्यक्षा रेखा गोयल, पार्षद रेनू धीमान, संजय गोयल सहित अन्य गणमान्य लोगों ने मेयर को पुष्पगुच्छ और फूल मालाओं से स्वागत किया।

Advertisement
×