यूजीसी एक्ट के विरोध में सवर्ण समाज का विशाल प्रदर्शन
राष्ट्रीय सवर्ण समाज मोर्चा द्वारा रविवार को यूजीसी एक्ट के विरोध में गोविंदपुरी के भगवान परशुराम भवन में प्रदर्शन एवं जनसभा का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से मोर्चा के अध्यक्ष सुंदर प्रताप राणा, कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र त्यागी, उपाध्यक्ष...
राष्ट्रीय सवर्ण समाज मोर्चा द्वारा रविवार को यूजीसी एक्ट के विरोध में गोविंदपुरी के भगवान परशुराम भवन में प्रदर्शन एवं जनसभा का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से मोर्चा के अध्यक्ष सुंदर प्रताप राणा, कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र त्यागी, उपाध्यक्ष मनोज राणा, सचिव राजेश कौशिक, अंगरीश शर्मा, अशोक भाटिया, उमेश त्यागी, संकेत गुप्ता, सुधीर पांडे, राजकुमार राणा, जितेंद्र त्यागी, दीपक त्यागी तथा मुख्य वक्ता के रूप में विभिन्न संगठनों से जुड़े पंडित उदयवीर कौशिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पंडित उदयवीर कौशिक ने कहा कि दुर्बलों का साथ देवता भी नहीं देते, इसलिए सवर्ण समाज को अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरना होगा। उन्होंने कहा कि 19 मार्च को सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी। कौशिक ने लोगों में जोश भरते हुए एकजुट रहने और जरूरत पड़ने पर आंदोलन तेज करने का आह्वान किया।
मोर्चा के अध्यक्ष सुंदर प्रताप राणा ने कहा कि सवर्ण समाज के बिना राजनीति की कल्पना भी नहीं की जा सकती और सवर्ण समाज को दरकिनार करने से सरकार को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। अन्य वक्ताओं ने यूजीसी एक्ट 2026 को तुरंत वापस लेने की मांग की और चेताया कि जब तक सरकार यह कानून वापस नहीं लेती, सवर्ण समाज चैन से नहीं बैठेगा।
इस मौके पर परीक्षित त्यागी, गौरव त्यागी, गुलशन बक्शी, प्रदीप बक्शी, रघुनंदन भारद्वाज, दीपक त्यागी, एडवोकेट सिद्धार्थ, विनोद त्यागी, अधीर त्यागी, दिनेश, भीमसेन, पंकज, राकेश त्यागी, सुभाष राणा, सुरेंद्र राणा, रामपाल त्यागी, दीपक दुग्गल, सुरेश आनंद तथा सुधा त्यागी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
