Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

विवाहिता की लाठियों से पीटकर हत्या

ससुराल पक्ष के 5 सदस्यों पर दहेज हत्या का मामला दर्ज

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

गांव डुलयानी में दहेज के लिए विवाहिता की लाठी-डंडों से पीटकर निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। विवाहिता जमीन पर पड़ी ‘मम्मी बचाओ, पापा बचाओ’ चिल्लाती रही लेकिन किसी को उस पर तरस नहीं आया। पूरी घटना का ऑडियो भी सामने आया है, जिसमें पिटाई की बर्बरता और मृतका की चाीखें साफ सुनी जा सकती हैं। मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति, सास, ससुर, ननद और देवर के खिलाफ हत्या सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कैथल निवासी वेद प्रकाश ने पूंडरी थाने में दी शिकायत में बताया कि 10 साल पहले उसने अपनी बेटी ज्योति (31) की शादी गांव डुलयानी निवासी सुरजीत से की थी। उन्होंने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग ज्योति को दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित करते आ रहे थे। इस मामले को लेकर कई बार पंचायतें भी हुईं, लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष का व्यवहार नहीं बदला और मारपीट का सिलसिला जारी रहा। वेद प्रकाश ने बताया कि 2 फरवरी को उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी के साथ ससुराल में बेरहमी से मारपीट की गई। परिजनों ने बताया कि पड़ोसियों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन आरोपियों ने उन्हें भी धक्के देकर घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद ज्योति के ससुर ने मायके वालों को फोन कर उन्हें बेटी को ले जाने के लिए कहा। जब वे मौके पर पहुंचे तो ज्योति गंभीर हालत में चारपाई पर पड़ी हुई थी। वे उसे तुरंत कैथल के नागरिक अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के दो बच्चे हैं जिनमें एक बेटा और एक बेटी हैं। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ हत्या से संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है, मामले की गहन जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Advertisement
×