समाज में शांति स्थापित करने के लिए महावीर जैन के सिद्धांत जरूरी : प्रवीण
श्याम नगर स्थित एसएस जैन सभा में जैन स्थानक में भगवान महावीर जयंती का पर्व श्रद्धा भाव से मनाया गया। डॉ. सुब्रत मुनि महाराज ने भगवान महावीर के जीवन और उनके दर्शन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर...
श्याम नगर स्थित एसएस जैन सभा में जैन स्थानक में भगवान महावीर जयंती का पर्व श्रद्धा भाव से मनाया गया। डॉ. सुब्रत मुनि महाराज ने भगवान महावीर के जीवन और उनके दर्शन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर का मूल संदेश ‘अहिंसा परमो धर्म’ आज के युग में भी उतना ही प्रासंगिक है। डॉ. सुब्रत मुनि ने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे भगवान महावीर के बताए मार्ग पर चलकर अपने जीवन को सार्थक बनाएं। इस मौके पर जैन संत मुदित मुनि का 11वां दीक्षा जयंती दिवस भी मनाया गया, जो श्रद्धालुओं के लिए दोहरी खुशी का अवसर रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण जोड़ा और महाशक्ति चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन भवानी सिंह ने भगवान महावीर के चरणों में पुष्प अर्पित किए। प्रवीण जोड़ा ने कहा कि महावीर के सिद्धांत समाज में शांति और सद्भाव स्थापित करने के लिए जरूरी हैं। कार्यक्रम में हिसार, उकलाना और टोहाना सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में जैन सभा के प्रधान सुरेंद्र मित्तल, कोषाध्यक्ष कुलदीप गर्ग, चेयरमैन राजेश मंगला, महामंत्री प्रवीण जैन के अलावा अग्रोहा विकास ट्रस्ट की महिला जिला अध्यक्ष नेहा मित्तल मौजूद रहीं।

