Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

प्रदेश में कानून व्यवस्था का निकला दिवाला : अभय चौटाला

अदालत परिसर में शुक्रवार शाम को समालखा बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष भरत सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने इनेलो नेता अभय चौटाला का स्वागत किया। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए अभय चौटाला ने प्रदेश सरकार, विपक्ष...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
समालखा में शुक्रवार को वकीलों को संबोधित करते अभय चौटाला। -निस
Advertisement

अदालत परिसर में शुक्रवार शाम को समालखा बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष भरत सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने इनेलो नेता अभय चौटाला का स्वागत किया। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए अभय चौटाला ने प्रदेश सरकार, विपक्ष के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस आपस में मिलकर प्रदेश को कमजोर करने पर लगे हुए हैं। आज प्रदेश के बच्चे-बच्चे की जुबान पर है कि हरियाणा में तीसरी बार बीजेपी की सरकार कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मेहरबानी से बनी है। इनेलो सुप्रीमो ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का दिवाला निकला हुआ है। प्रदेश में रोजाना बलात्कार की 5 घटनाएं सामने आ रही है। ये मेरा आरोप नही बल्कि केंद्रीय जांच ब्यूरो की रिपोर्ट है। अभय चौटाला ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को प्रदेश की जनता पर थोपा हुआ मुख्यमंत्री बताया। उन्होंने कहा कि हालात यह है कि न तो प्रदेश के लोग मुख्यमंत्री को पहचानते हैं और न ही मुख्यमंत्री प्रदेश के लोगों को जानते हैं।

Advertisement
Advertisement
×