Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

खेलो इंडिया मास्टर एथलेटिक मीट में चमके कुराड के शमशेर

भाला फेंक मुकाबले में जीता सिल्वर, डीसी ने किया सम्मानित

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
उम्र महज एक आंकड़ा है, इस बात को कलायत के गांव कुराड के 72 वर्षीय खिलाड़ी शमशेर जैलदार ने एक बार फिर सच कर दिखाया है। उन्होंने चंडीगढ़ में आयोजित 'पांचवी खेलो इंडिया मास्टर एथलेटिक मीट' के भाला फेंक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल (रजत पदक) अपने नाम किया है। इस राष्ट्रीय उपलब्धि पर कैथल की डीसी अपराजिता ने शमशेर जैलदार को विशेष रूप से अपने कार्यालय में आमंत्रित किया और उन्हें सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया।

शमशेर जैलदार ने बताया कि यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 20 से 21 मार्च तक चंडीगढ़ में आयोजित की गई थी। मीट में देशभर से करीब 1300 मास्टर एथलीटों ने हिस्सा लिया। भाला फेंक के कड़े मुकाबले में दिल्ली के राजेंद्र सिंह ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि शमशेर जैलदार दूसरे स्थान पर रहकर सिल्वर पदक जीतने में सफल रहे। प्रतियोगिता में दौड़, कूद और थ्रो जैसे कई एथलेटिक इवेंट्स शामिल थे। शमशेर जैलदार का खेलों के प्रति लगाव नया नहीं है। वे बचपन से ही खेल के मैदान से जुड़े रहे हैं। अब तक के अपने सफर में वे जिला, प्रदेश, नेशनल और यहां तक कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अनगिनत मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन कर चुके हैं। सम्मान समारोह के दौरान डीसी अपराजिता ने कहा कि यह गर्व की बात है कि युवाओं के साथ-साथ हमारे वरिष्ठ खिलाड़ी भी देश-दुनिया में हरियाणा का सम्मान बढ़ा रहे हैं। 72 वर्ष की आयु में शमशेर जैलदार की यह उपलब्धि नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी फिटनेस और खेल के प्रति समर्पण वाकई उत्साहित करने वाला

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×