किसान जागृति यात्रा के फतेहाबाद आगमन पर होगी किसान महापंचायत
एसकेएम गैर-राजनीतिक के संयोजक जगजीत सिंह डल्लेवाल के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक चल रही किसान जागृति यात्रा 2 मार्च को फतेहाबाद पहुंचेगी। इस अवसर पर किसान महापंचायत आयोजित की जाएगी। यात्रा का बीकेयू खेती बचाओ हरियाणा द्वारा भव्य...
एसकेएम गैर-राजनीतिक के संयोजक जगजीत सिंह डल्लेवाल के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक चल रही किसान जागृति यात्रा 2 मार्च को फतेहाबाद पहुंचेगी। इस अवसर पर किसान महापंचायत आयोजित की जाएगी। यात्रा का बीकेयू खेती बचाओ हरियाणा द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। बीकेयू खेती बचाओ के प्रदेशाध्यक्ष जरनैल सिंह मल्लवाला ने रतिया में पत्रकारों को
बताया कि पूरे देश के किसानों को जागरूक करने के लिए कन्याकुमारी से 7 फरवरी से चली हुई यात्रा एमएसपी गारंटी कानून बनवाने, भारत अमेरिका मुक्त व्यापार समझौता रद्द करवाने तथा किसानों के अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को मजबूती से आम जन तक जागरूक करती आ रही है। उन्होंने सभी किसान भाइयों से अपील करते हुए कहा कि किसान महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर किसान एकता और अधिकारों की इस एेतिहासिक लड़ाई में अपनी भागीदारी अवश्य सुनिश्चित करें।
प्रदेश उपाध्यक्ष राजविंदर सिंह चहल एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष इकबाल सिंह खोखर ने बताया कि एक मार्च को जींद में प्रदेश स्तरीय किसान महापंचायत करने उपरांत यात्रा का रात्रि विश्राम गुरुद्वारा श्री अजीतसर साहिब, रतिया में होगा। इस अवसर पर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष बेगराज फुलां, प्रदेश सचिव सुरेंद्र मानावाली, प्रदेश प्रवक्ता राम जाट, जिला प्रधान मदन बिजारणियां, विनोद गिजरोईया, प्रितपाल सिंह, इन्द्रजीत सिंह दादूपुर, संदीप कुमार, रामसिंह हुक्मांवाली, रणजीत सिंह अयाल्की, तेजिन्द्र सिंह औजला सहित किसान सदस्य मौजूद थे।

