Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

स्वच्छता में करनाल ने देशभर में तीसरा रैंक किया हासिल : रेनू बाला

महाराजा अग्रसेन भवन में जिला स्तरीय कला उद्भव प्रतियोगिता आयोजित

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
करनाल में कार्यक्रम को संबोधित करतीं मुख्य अतिथि मेयर रेनू बाला गुप्ता। -हप्र
Advertisement

नगर निगम करनाल एवं सेंटर कबीर पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर शहर के महाराजा अग्रसेन भवन में शुक्रवार को जिला स्तरीय कला उद्भव प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ। प्रतियोगिता कचरा प्रबंधन व पुन:च्रकण थीम पर आधारित थी। प्रतियोगिता में जिला के 35 विद्यालयों की टीम ने भाग लिया। प्रतियोगिता कार्यक्रम की मुख्यतिथि एवं महापौर रेनू बाला गुप्ता ने कचरे के अपशिष्ट से आकर्षक पोस्टर व चित्रकला करने के चलते बच्चों के कार्य को सराहा।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता से बच्चों में कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ती है। उन्होंने बच्चों की रचनात्मक कला को देखकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वच्छ भारत मिशन का सपना पूरा हो रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी व केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल के मार्गदर्शन में करनाल शहर ने स्वच्छता की नई ऊंचाइयों को छुते हुए देशभर में तीसरा रैंक हासिल किया है। निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने कहा कि कला उद्भव प्रतियोगिता उम्मीद से बढ़कर सक्सेस हुई है। प्रतियोगिता में अपोलो इंटरनेशनल स्कूल की टीम को 3100 रुपये का प्रथम पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल व दयाल सिंह पब्लिक स्कूल की टीमे द्वितीय स्थान पर रही। इन्हें 2100-2100 रुपये का पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

Advertisement

असंध स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल की टीम तृतीय स्थान पर रही, जिसे 1100 रुपये, प्रशस्ति पत्र व शील्ड का पुरस्कार दिया गया। इसके अतिरिक्त तीन टीमों को 500-500 रुपये के सांत्वना पुरस्कार दिए गए। इनमें विद्योत्तमा पब्लिक स्कूल, माउंट लिटेरा जी स्कूल तथा द सैंचरी स्कूल शामिल रहा। प्रतियोगिता में रेलवे रोड स्थित पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (लड़के) के नौंवी कक्षा के छात्र पियूष ने भी भाग लिया। इसे भी 500 रुपये का सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इसके अतिरिक्त स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर कर्नल पीएस बिन्द्रा व 94.5 माय एफ.एम. रेडियो आरजे दिव्या को भी ट्रॉफी देकर उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

Advertisement

Advertisement
×