ऋग्वेदा स्कूल की कनिष्का ने हासिल किये 98.6 प्रतिशत अंक
CBSE RESULT शहर की दमकौरा रोड स्थित ऋग्वेदा इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा कनिष्का ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टोहाना ब्लॉक में प्रथम स्थान एवं जिला फतेहाबाद में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। चक्रपाणी जैन और सृष्टि मंगल ने 97.6...
Advertisement
CBSE RESULT शहर की दमकौरा रोड स्थित ऋग्वेदा इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा कनिष्का ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टोहाना ब्लॉक में प्रथम स्थान एवं जिला फतेहाबाद में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। चक्रपाणी जैन और सृष्टि मंगल ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए व आरवी ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऋग्वेदा इंटरनेशनल स्कूल के 29 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए है जबकि 78 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करके अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। स्कूल के चेयरमैन प्रदीप मड़िया ने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम है।
Advertisement
Advertisement
×

