Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

तिरंगा यात्रा के माध्यम से शहीदों को नमन करेंगे कैथलवासी : लीला राम

पूर्व विधायक ने गांवों का दौरा कर दिया न्योता

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
कैथल में पूर्व विधायक लीला राम का स्वागत करते ग्रामीण। -हप्र
Advertisement

कैथल विधानसभा में 12 अगस्त को होने वाले तिरंगा रैली महोत्सव की तैयारियों को लेकर पूर्व विधायक लीला राम ने उझाणा, दयोरा, नोच, जसवंती, बलवंती, कठवाड़, खुराना, सिरटा और मानस गांवों का दौरा किया। गांव कठवाड़ पहुंचने पर युवाओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। ग्रामीणों ने विश्वास दिलाया कि इस बार तिरंगा यात्रा में कठवाड़ गांव से 100 से अधिक वाहनों में सवार होकर लोग शामिल होंगे और पिछली बार से भी बड़ा जनसैलाब उमड़ेगा।

पूर्व विधायक लीला राम ने कहा कि 12 अगस्त को कैथल में होने वाली तिरंगा रैली एक ऐतिहासिक और अनोखी रैली होगी, जिसमें हजारों लोग अपने ट्रैक्टरों, गाड़ियों और मोटरसाइकिलों पर तिरंगा लेकर ‘भारत माता की जय’ का उद्घोष करते हुए शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि शहीदों के पराक्रम, शौर्य और वीरता को नमन करना हम सबका नैतिक कर्तव्य है। जिनकी कुर्बानियों के कारण आज हम सुरक्षित हैं और देश तरक्की कर रहा है, उन्हें याद करना हमारे लिए बड़े गौरव की बात है। इस अवसर पर राम कुमार नैन, हरपाल शर्मा, सत्तू कठवाड़, विकास कठवाड़, मदन सिंह, आकम सिंह, उजागर सिंह, रामपाल, विक्रम, सतपाल, रघुवीर फौजी, श्रीचंद, राजेंद्र सिंह, पाला राम कश्यप, मोहन कश्यप, नरेन्द्र मित्तल, राजू बलवंती, रामफल नैन, सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×