Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Kaithal Police Encounter : मुठभेड़ में दबोचा इनामी हथियार तस्कर, एएसआई हुआ घायल

कैथल पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 मामलों में वांछित था आरोपी,

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
Kaithal Police Encounter : कैथल पुलिस की स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने रविवार को एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 5 हजार रुपए के इनामी बदमाश रवि उर्फ निंजा को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी चीका की गिल मोबाइल शॉप पर फायरिंग और एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगने के मामले में मुख्य आरोपियों को हथियार सप्लाई करने का दोषी है। पुलिस के साथ हुई इस सीधी मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे इलाज के लिए गुहला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट को गुप्त सूचना मिली थी कि करनाल के गांव रंभा निवासी रवि उर्फ निंजा रविवार को हथियार सप्लाई करने के लिए गुहला चीका क्षेत्र में आने वाला है। इस सूचना पर एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार इंस्पेक्टर सुनील कुमार, सब इंस्पेक्टर पारस और एएसआई तरसेम की टीम ने नाकेबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपी मोटरसाइकिल पर भागने लगा। पुलिस ने उसे रत्ता खेड़ा लुकमान गांव के पास घेर लिया। खुद को घिरा देख रवि ने पुलिस टीम पर सीधे फायर झोंक दिए। एक गोली एएसआई तरसेम को लगी, लेकिन बुलेट प्रूफ जैकेट पहनी होने के कारण उनकी जान बाल-बाल बच गई।

Advertisement

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, रवि उर्फ निंजा एक शातिर अपराधी है जिसके खिलाफ अलग-अलग जिलों में हथियार तस्करी और अन्य गंभीर अपराधों के 8 मामले दर्ज हैं। 4 अप्रैल को चीका में हुई फायरिंग की वारदात में उसने ही बदमाशों को हथियार उपलब्ध कराए थे, जिसके बाद से कैथल पुलिस ने उस पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। इंस्पेक्टर सुनील ने बताया कि इस मामले में 5 आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। रवि की गिरफ्तारी से क्षेत्र में सक्रिय अन्य आपराधिक नेटवर्क को तोड़ने में बड़ी मदद मिलेगी।

Advertisement

जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस ने पहले आरोपी को आत्मसमर्पण के लिए चेतावनी दी और हवाई फायर भी किए, लेकिन जब उसने फायरिंग जारी रखी तो जवाबी कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली आरोपी की टांग में लगी, जिसके बाद उसे मौके पर ही दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 32 बोर की एक रिवाल्वर बरामद हुई है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी गुहला रमेश गुलिया, गुहला थाना प्रभारी शनेष कुमार और चीका थाना प्रभारी संदीप कुमार भी मौके पर पहुंच गए।

Advertisement
×