Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

रादौर के मुद्दों को लेकर दीपेंद्र हुड्डा से मिलीं कैलाशो सैनी

पूर्व सांसद कैलाशो सैनी ने नयी दिल्ली में सांसद चौधरी दीपेंद्र सिंह हुड्डा से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान रादौर विधानसभा क्षेत्र से जुड़े सामाजिक एवं राजनीतिक मुद्दों, क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं और संगठनात्मक गतिविधियों को...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांसद दीपेंद्र हुड्डा से मुलाकात करतीं पूर्व सांसद कैलाशो सैनी। -निस
Advertisement

पूर्व सांसद कैलाशो सैनी ने नयी दिल्ली में सांसद चौधरी दीपेंद्र सिंह हुड्डा से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान रादौर विधानसभा क्षेत्र से जुड़े सामाजिक एवं राजनीतिक मुद्दों, क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श करते हुए जनसरोकारों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

भेंट के दौरान क्षेत्र की जनता से जुड़े मुद्दों को उचित मंच पर उठाने और विकास कार्यों को लेकर आगामी कार्यक्रमों के संबंध में भी विचार साझा किए गए। रादौर की वर्तमान परिस्थितियों तथा जनता की अपेक्षाओं को लेकर दोनों नेताओं के बीच संवाद हुआ। सामाजिक सरोकारों और संगठनात्मक गतिविधियों पर भी चर्चा की गई।

Advertisement

कैलाशो सैनी ने कहा कि क्षेत्र की जनता से जुड़े मुद्दों, विकास और जनसरोकारों को प्राथमिकता देना आवश्यक है। जनता की अपेक्षाओं को उचित मंच तक पहुंचाने के लिए निरंतर संवाद और सक्रियता जरूरी है।

Advertisement

Advertisement
×