जिंदल फाउंडेशन ने मारकंडा कॉलेज में लगाया स्वास्थ्य शिविर
सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में संचालित कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत शाहाबाद में छठा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह शिविर शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र स्थित मारकंडा नेशनल कॉलेज परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें आसपास के...
सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में संचालित कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत शाहाबाद में छठा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह शिविर शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र स्थित मारकंडा नेशनल कॉलेज परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें आसपास के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया। शिविर में 1091 लोगों को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, आवश्यक दवाइयां व अनुभवी चिकित्सकों द्वारा परामर्श की सुविधा प्रदान की गई। शिविर में बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं की विशेष भागीदारी देखने को मिली। समाजसेवी मास्टर सुभाष कलसाना शिविर में सहयोगियों के साथ पहुंचे। उन्होंने अपनी आंखों की भी जांच कराई। जिन्दल फाउंडेशन की टीम ने उन्हें राष्ट्र प्रेम का प्रतीक तिरंगा भेंट किया।
कलसाना ने कहा कि सांसद जिन्दल की पहल पर पूरे संसदीय क्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य आमजन को उनके नजदीक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है। सांसद कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि सांसद जिन्दल की सोच है कि प्रत्येक नागरिक को समय पर स्वास्थ्य जांच और समुचित उपचार मिले, ताकि कोई भी व्यक्ति संसाधनों के अभाव में स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित न रहे। इस अवसर पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन कर्णराज तूर, सरदार त्रिलोचन हांडा, बलदेव राज चावला, बलदेव राज सेठी, राजदीप कौर बाजवा, सुपार्श्व जैन मंडल अध्यक्ष, यादविन्द्र राणा मंडल अध्यक्ष, पार्षद पंकज सिंगला, भावना सेठी, रघुवीर घुम्मन, अशोक चौधरी, तिलकराज, गुलशन क्वात्रा, अमित सिंघल पार्षद, ओमप्रकाश वाल्मीकि, नरेश खेड़ा, मुल्कराज गुंबर पार्षद, दीपक आनंद पार्षद, ईशा सचदेवा पार्षद, सुदर्शन कक्कड़ मौजूद रहे।

