जेसीआई के प्रधान आशीष मल्होत्रा ने संभाला पदभार
जूनियर चैम्बर इंटरनेशनल (जेसीआई) की कुरुक्षेत्र इकाई की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सभी पदाधिकारियों ने पदभार ग्रहण किया। पिपली रोड स्थित एक निजी होटल में 46वें शपथ ग्रहण समारोह में जेसीआई के नए प्रधान...
जूनियर चैम्बर इंटरनेशनल (जेसीआई) की कुरुक्षेत्र इकाई की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सभी पदाधिकारियों ने पदभार ग्रहण किया। पिपली रोड स्थित एक निजी होटल में 46वें शपथ ग्रहण समारोह में जेसीआई के नए प्रधान एडवोकेट आशीष मल्होत्रा और उनकी पूरी टीम ने शपथ ग्रहण की। संस्था के पूर्व प्रधान संदीप मारवाह ने नए प्रधान एडवोकेट आशीष मल्होत्रा को पदभार सौंपा। इस भव्य कार्यक्रम ने जिला एवं सत्र न्यायधीश दिनेश कुमार मित्तल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उनके अलावा जोन अध्यक्ष अमित गौड़ ने भी विशेष रूप से भाग लिया। नवनियुक्त प्रधान मल्होत्रा को संस्था की प्रथम महिला एडवोकेट पूर्णिमा ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनकी टीम में सुमित बंसल को सचिव और डॉक्टर मनीष मदान को कोषाध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गई है, जबकि जेसीआई महिला विंग में जैसरीट पूर्णिमा को अध्यक्ष एवं रजनी अरोड़ा को सचिव की जिम्मेवारी दी गई है। कार्यक्रम में लायंस क्लब के प्रधान विशाल शर्मा, गगनदीप सिंह, चन्द्रेश अरोड़ा, दीपक चोपड़ा, सुरिंदर सुधा, दीपक सिंगला, नवकेतन गोयल बब्बी, रणवीर सिंह, राजेश आनंद, संजीव जुल्का, विवेक भारद्वाज डब्बू व डॉ. दीपक अग्रवाल मौजूद रहे।

