Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

जाट शाइनिंग स्टार स्कूल में मनाया वार्षिक खेल दिवस 'ज़ेनिथ'

जाट शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल दिवस 'ज़ेनिथ 2026' का भव्य आयोजन महाराजा सूरजमल स्टेडियम में किया गया। कक्षा 3 से 9 और 11 के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत ओपनिंग सेरिमनी से हुई, जिसमें...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
कैथल में बच्चों को प्रमाण पत्र देते समिति सदस्य। -हप्र
Advertisement

जाट शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल दिवस 'ज़ेनिथ 2026' का भव्य आयोजन महाराजा सूरजमल स्टेडियम में किया गया। कक्षा 3 से 9 और 11 के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत ओपनिंग सेरिमनी से हुई, जिसमें जाट हाई स्कूल समिति के प्रधान राजकुमार बेनीवाल ने तिरंगे को सलामी दी।

चार सदनों प्रगति, चेतना, जागृति और प्रेरणा ने मार्च पास्ट प्रस्तुत किया और मशाल जला कर औपचारिक शुभारंभ किया गया। प्रधानाचार्य पंकज गुप्ता ने इसे छात्रों के लिए यादगार दिन बताया। राजकुमार बेनीवाल ने कहा कि यह आयोजन बच्चों को खेल के महत्व को समझने और कौशल विकसित करने का अवसर देता है। उप प्रधान बलजिंदर बनवाला, सचिव रश्मि ढुल व कोषाध्यक्ष बलकार नैन ने टीम वर्क और प्रतिभा प्रदर्शन पर जोर दिया। 50, 100, 200, 400, 800 मीटर रेस, लॉन्ग जंप, कबड्डी सहित अभिभावकों के लिए भी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

Advertisement

इस अवसर पर जाट हाई स्कूल समिति के उप प्रधान बलजिंदर बनवाला, सचिव एडवोकेट रश्मि ढुल, कोषाध्यक्ष बलकार नैन तथा सदस्य जसवीर, सत्यवान माजरा, राजपाल, सन्नी, स्वतंत्र पाल, दलबीर, विक्रम, महावीर कुंडू, महावीर रावीश, रजत रापड़िया और कुलदीप सिंह शामिल थे।

Advertisement

Advertisement
×