परवालो में बन रहे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से जगाधरी को होगा फायदा : कंवरपाल
मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम कर रही है। पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि मंगलवार को उन्होंने गांव परवालों में लगभग 98 करोड़ रुपये से बन रहे औद्योगिक मल...
मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम कर रही है। पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि मंगलवार को उन्होंने गांव परवालों में लगभग 98 करोड़ रुपये से बन रहे औद्योगिक मल संशोधन संयंत्र (इंडस्ट्रियल सीवरेज ट्रीटमेंट) प्लान के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। परवालो में बना रहे इस इंडस्ट्रियल सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से प्रतिदिन लगभग 2 करोड़ लीटर पानी को साफ करके उपयोग में लाया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि इंडस्ट्रियल वेस्ट वाटर को मोहन नगर नाले से 800 एमएम के डाया पाइप जिसकी लंबाई लगभग 6000 मीटर से ज्यादा है, से इंडस्ट्रियल वेस्टेज को परवालो सयंत्र तक लाया जाएगा। इसके बाद पानी को साफ किया जाएगा।
पूर्व मंत्री ने कहा कि जगाधरी पुराना औद्योगिक शहर है, यहां हजारों की संख्या में छोटी-बड़ी फैक्ट्रियां लगी हुई हैं। इनके माध्यम से हजारों लोगों को रोजगार मिला हुआ है। पिछले कार्यकाल के दौरान उन्होंने ये प्रोजेक्ट मुख्यमंत्री सैनी के माध्यम से मंजूर करवाया था। इस प्रोजेक्ट की जगाधरी शहर के उद्योगपति काफी वर्षों से मांग कर रहे थे। उन्हाेंने बताया कि ये प्रोजेक्ट बनकर सितंबर 2026 तक पूर्ण हो जाएगा। इसके बनने से प्रदूषण पर रोक लगेगी। जगाधरी शहर की औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले रासायनिक अपशिष्ट जल को संशोधित करके प्रदूषण को रोका जा सकेगा। इस दौरान मैटल एसोसिएशन के प्रधान एपीएस भट्टी, एक्सईएन सौरभ अहलावत, चेयरमैन विपुल गर्ग, एसडीओ पलविंदर सिंह, सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन अशोक मेहंदीरत्ता, सीताराम मित्तल, मनोज गुप्ता के अलावा पार्षद रीना रस्तोगी, अरुण गुप्ता, जयंत स्वामी, भानु प्रताप व अंकित गोयल मौजूद रहे।

