जगाधरी : किसानों के लिए नये नियम बने परेशानी का कारण : आदर्श पाल
आम आदमी पार्टी के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष आदर्श पाल सिंह ने कहा कि एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू होने के बावजूद सरकार द्वारा बनाए गए नए नियम किसानों के लिए समस्याएं पैदा कर रहे हैं। आदर्श पाल ने...
आम आदमी पार्टी के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष आदर्श पाल सिंह ने कहा कि एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू होने के बावजूद सरकार द्वारा बनाए गए नए नियम किसानों के लिए समस्याएं पैदा कर रहे हैं। आदर्श पाल ने बताया कि मंडियों में वाहनों पर फ्रंट नंबर प्लेट अनिवार्य करने का नियम छोटे और सीमांत किसानों के लिए मुश्किल खड़ा कर रहा है, क्योंकि कई किसान किराए की गाड़ियों में फसल लेकर मंडी आते हैं।
उन्होंने पोर्टल आधारित पंजीकरण व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। नए नियम के अनुसार, जिस किसान के नाम पर पंजीकरण है, उसी का अंगूठा अनिवार्य है। कई बार जमीन महिला के नाम होती है, लेकिन महिला मंडी में उपस्थित नहीं हो पाती, जिससे खरीद प्रक्रिया प्रभावित होती है। आदर्श पाल ने समय सीमा और गेट पास कटवाने के लिए अन्य लोगों की उपस्थिति जैसी शर्तों को भी अव्यावहारिक बताया।
उन्होंने सरकार से मांग की कि नियमों में तत्काल संशोधन किया जाए और किसानों के लिए सरल और सुविधाजनक प्रक्रिया लागू की जाए। उन्होंने चेताया कि यदि नियम वापस नहीं लिए गए, तो आम आदमी पार्टी बड़े आंदोलन की तैयारी करेगी। इस मौके पर जिला अध्यक्ष राहुल भान, पार्षद उम्मीदवार कुलदीप कश्यप, रवींद्र सहगल, राजेश सराव, इंदराज मथाना और मानिक सेठी उपस्थित रहे।

