Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को खत्म करना जरूरी : राजेश नागर

मंत्री ने बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी देकर किया रवाना

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
कुरुक्षेत्र में बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी देते मंत्री राजेश नागर व अन्य।  -हप्र
Advertisement

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग मंत्री राजेश नागर ने बृहस्पतिवार को एमडीडी ऑफ इंडिया द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष तेजिंदर सिंह गोल्डी, डीसी विश्राम कुमार मीणा, एसपी नीतीश अग्रवाल, जिला परिषद के सीईओ शंभू राठी, नगराधीश आशीष कुमार, डीएसपी सुनील कुमार, रणधीर सिंह व रोहतास मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मंत्री राजेश नागर ने बाल विवाह मुक्त भारत के संकल्प के तहत हस्ताक्षर किए। उन्होंने कहा कि समाज से बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करना जरूरी है, इसके लिये सभी को मिलकर काम करना होगा।

मंत्री राजेश नागर ने इस जनजागरूकता अभियान में विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, महाविद्यालयों के विद्यार्थी, प्रशासनिक अधिकारी, मीडिया प्रतिनिधि, आईटीआई के छात्र, सामाजिक संगठनों के सदस्य व कुरुक्षेत्र के लगभग सभी प्रमुख व महत्वपूर्ण नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। एमडीडी ऑफ इंडिया के जिला सह सयोजक रामलाल सिरसल ने कहा कि निरंतर जन जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से बाल विवाह उन्मूलन हेतु प्रभावी कार्य किया जा रहा है, जिसमें जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, शैक्षणिक संस्थानों एवं समाज के सभी वर्गों का सराहनीय सहयोग प्राप्त हो रहा है।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×