Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

गुरु रविदास के आदर्श नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी : महिपाल

पानीपत पहुंची कलश वंदन यात्रा... शिक्षा मंत्री ने सिर पर कलश रखकर किया स्वागत

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
पानीपत में कलश वंदन यात्रा में भाग लेते मंत्री महिपाल ढांडा, कृष्ण लाल पंवार व अन्य भाजपा नेता। -वाप्र
Advertisement

संत शिरोमणि भगवान रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही कलश वंदन यात्रा का गांव सिवाह पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने सिर पर कलश रखकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भगवान रविदास के आदर्श नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी हैं। उन्होंने कलश को सिर पर धारण कर देवी मंदिर पहुंचाया, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उसकी स्थापना की गई।

मंत्री ने कहा कि भगवान रविदास ने समानता, मानवता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उनके विचारों को हर घर तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है। प्रदेश के जर्जर स्कूलों के सवाल पर उन्होंने कहा कि टेंडर जारी किए जा चुके हैं। प्रथम चरण में 1500 स्कूलों में विकास कार्य पूरे किए गए हैं और अब 1500 से 2000 अन्य स्कूलों में नए कार्य शुरू होंगे। अगले वर्ष तक सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदल जाएगी और शिक्षकों की कमी भी दूर होगी। उन्होंने बताया कि 10 अगस्त को शाम 5 बजे भाजपा कार्यालय ‘श्याम कमल’ से शहीद स्मारक तक तिरंगा बाइक यात्रा निकाली जाएगी।

Advertisement

रविदास ने मिटाई छुआछूत की दीवार : पंवार

Advertisement

पंचायत एवं विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि संत रविदास ने उस दौर में समाज से छुआछूत और भेदभाव खत्म करने का अभियान चलाया जब समाज कुरीतियों से जकड़ा हुआ था। वाराणसी से 27 राज्यों के लिए निकली कलश यात्राएं गुरु जी के संदेश को जन-जन तक पहुंचा रही हैं। वहीं, बिहार चुनाव परिणामों के सवाल पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हार-जीत चलती रहती है, भाजपा देश की मजबूत पार्टी है और किसी एक परिणाम से प्रभावित होने वाली नहीं है।

Advertisement
×