Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

‘छात्रों में सोचने, समझने और तर्क क्षमता विकसित करना आवश्यक’

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल में कपैसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम (सीबीपी) का सफल आयोजन किया। थ्योरी ऑफ नॉलेज पर केंद्रित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को ज्ञान की प्रकृति, सोचने की प्रक्रिया तथा सीखने के...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल में कपैसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम (सीबीपी) का सफल आयोजन किया। थ्योरी ऑफ नॉलेज पर केंद्रित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को ज्ञान की प्रकृति, सोचने की प्रक्रिया तथा सीखने के आधुनिक दृष्टिकोण से परिचित कराना था। विद्यालय की प्राचार्या डॉ. बिंदु शर्मा ने कहा कि आज की शिक्षा प्रणाली में केवल पाठ्यक्रम पढ़ाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में सोचने, समझने और तर्क करने की क्षमता विकसित करना भी अत्यंत आवश्यक है। यह क्षमता संवर्धन कार्यक्रम शिक्षकों को नई दृष्टि और नवीन शिक्षण पद्धतियों से सशक्त कराता है। एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीबीएसई की तरफ से छवि गोयल एवं निशा सिन्हा ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में भाग लिया। दोनों विशेषज्ञों ने शिक्षकों को ज्ञान की अवधारणा, तर्क, आलोचनात्मक चिंतन, प्रश्न करने की कला तथा विषयों को आपस में जोड़कर पढ़ाने की तकनीकों पर विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम में न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल के शिक्षकों के साथ-साथ सीबीएसई से संबंधित विद्यालयों से आए शिक्षकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान समूह चर्चा, गतिविधि आधारित सत्र, केस स्टडी और व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से थ्योरी ऑफ नॉलेज को अत्यंत रोचक और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। प्रतिभागी शिक्षकों ने इस कार्यक्रम को अत्यंत ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायी और व्यवहारिक बताया।

Advertisement
Advertisement
×