बजट में हर वर्ग के हितों का ध्यान : हैप्पी
भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हैप्पी खेड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा पेश किए गए बजट में हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखा गया है। बजट बहुत ही शानदार व भविष्य की योजनाओं को...
Advertisement
भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हैप्पी खेड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा पेश किए गए बजट में हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखा गया है। बजट बहुत ही शानदार व भविष्य की योजनाओं को पूरा करना वाला है। बजट में किसी भी प्रकार का नया ट्रैक्स न लगाकर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता का पूरी तरह से दिल जीत लिया है। इस बजट से प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। खेल स्टेडियम का निर्माण होने से खिलाड़ी अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर मेडल लाकर देश व प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। बजट में रादौर के लिए महिला थाने की व्यवस्था होने पर महिलाओं को इंसाफ जल्दी मिलेगा। मुख्यमंत्री ने बजट में किसानों, मजूदर, कर्मचारियों, महिलाओं, व्यापारियों, युवाओं सहित हर वर्ग के हितों का ख्याल रखा है। बजट में हर वर्ग को सुविधाएं प्रदान करने का काम किया गया है।
Advertisement
Advertisement
×

