सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल का निरीक्षण
जिला यमुनानगर के उप जिला शिक्षा अधिकारी व जिला परियोजना समन्वयक केएस संधावा ने सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल, यमुनानगर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में स्वच्छता (सैनिटेशन) व्यवस्था की गहन जांच की गई। इसके अतिरिक्त विभागीय निर्देशानुसार रोड...
जिला यमुनानगर के उप जिला शिक्षा अधिकारी व जिला परियोजना समन्वयक केएस संधावा ने सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल, यमुनानगर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में स्वच्छता (सैनिटेशन) व्यवस्था की गहन जांच की गई। इसके अतिरिक्त विभागीय निर्देशानुसार रोड सेफ्टी से संबंधित आधारभूत व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अग्नि सुरक्षा (फायर सेफ्टी) उपकरणों की उपलब्धता तथा उनकी वैधता (एक्सपायरी डेट) की भी जांच की गई। सभी आवश्यक दस्तावेजों एवं सुरक्षा मानकों का परीक्षण विभागीय एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) के अनुसार किया गया।
अधिकारी ने कहा कि सभी विद्यालय अपने-अपने विद्यालय में जो भी बच्चे बसों से आते हैं उन सभी ड्राइवर तथा सहचालक का आधार कार्ड तथा संपूर्ण रिकॉर्ड अपने पास रखें ताकि रोड सेफ्टी के नियमों की पालना हो सके। सभी व्हीकल की फिटनेस की जांच तथा समय-समय पर वाहनों की नियमित चेकिंग करवानी भी सुनिश्चित की जाए ताकि किसी भी प्रकार की कोई भी दुर्घटना से बचा जा सके
के एस संधावा ने बताया कि विद्यालय में मौके पर सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक एवं दुरुस्त पाई गईं। विभागीय एसओपी के अनुरूप विद्यालय संचालन के निर्देश भी दिए गए।

