Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

महंगाई के खिलाफ इनेलो ने किया प्रदर्शन

विधायक आदित्य देवीलाल व अर्जुन चौटाला की अगुवाई में डीसी को सौंपा ज्ञापन

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सिरसा में पीएम के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपते इनेलो विधायक आदित्य देवीलाल, अर्जुन चौटाला व पार्टी पदाधिकारी। -हप्र
Advertisement

इनेलो की जिला इकाई ने मंगलवार को देश-प्रदेश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ सिरसा में जोरदार रोष प्रदर्शन किया। इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा की अध्यक्षता में आयोजित प्रदर्शन का नेतृत्व डबवाली के विधायक आदित्य देवीलाल और रानियां के विधायक अर्जुन चौटाला ने किया।

पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डीसी के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपकर महंगाई से राहत दिलाने की मांग की। इससे पूर्व, भारी संख्या में कार्यकर्ता बरनाला रोड स्थित सरकारी विश्रामगृह में एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए डीसी कार्यालय पहुंचे। मंच संचालन जिला प्रेस प्रवक्ता महावीर शर्मा ने किया।

Advertisement

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डबवाली विधायक आदित्य देवीलाल ने कहा कि पिछले 15 दिनों में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हुई है, जिससे आमजन का जीना दूभर हो गया है। ईंधन के दाम बढ़ने से ट्रांसपोर्टर्स ने किराए में 10 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर दी है। इसके परिणामस्वरूप फल, सब्जियां, दूध, दही, घी और अनाज जैसी रोजमर्रा की वस्तुएं आम आदमी की पहुंच से दूर होती जा रही हैं। रानियां के विधायक अर्जुन चौटाला ने कहा कि इस महंगाई ने गरीब और मध्यम वर्ग की कमर तोड़कर रख दी है। लोगों की आय सीमित है, जबकि खर्च लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे हर परिवार का मासिक बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। अगर सरकार ने जल्द ही कीमतों को नियंत्रित नहीं किया, तो हालात और बदतर हो जाएंगे। ज्ञापन सौंपने के दौरान सिरसा हलकाध्यक्ष गुरविंद्र सिंह गिल सरपंच, ऐलनाबाद हलकाध्यक्ष होशियार सिंह खोड, रानियां हलकाध्यक्ष हरमीत सिंह पंडोरीवाला, डबवाली हलकाध्यक्ष मंदर सिंह सरां और कालांवाली हलकाध्यक्ष जसविंद्र सिंह मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement
×