सेवा ही संकल्प अभियान के तहत विश्वकर्मा धर्मशाला में सोमवार को ‘सेवा सेतु’ विषय पर जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य आमजन को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, उनके पात्रता नियमों एवं लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाना था। शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से 22 स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नागरिकों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी देने के साथ-साथ पात्रता और आवेदन प्रक्रिया के बारे में भी अवगत करवाया। इस दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान योजना, लाडो लक्ष्मी योजना, पशुपालन विभाग की ऋण योजनाओं, वृद्धावस्था पेंशन तथा हाउस लोन सहित विभिन्न योजनाओं से संबंधित करीब 10 आवेदन भी प्राप्त हुए। विदित रहे कि सेवा ही संकल्प अभियान 17 अक्तूबर तक चलेगा। अभियान के दौरान निर्धारित तिथियों पर जागरूकता शिविरों सहित विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाकर पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ना है। अभियान के दौरान आयोजित किये जा रहे इन शिविरों में पीएम आवास योजना, चिरायु योजना, उज्ज्वला योजना, सोलर पैनल, कृषि यंत्रों पर अनुदान, फसल बीमा योजना और लाडो लक्ष्मी योजना सहित सभी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। नरवाना स्थित विश्वकर्मा धर्मशाला में 29 सितंबर को भी जागरूकता शिविर आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर नगर परिषद सचिव संदीप कुमार, शैलेंद्र लिपिक, डाटा एंट्री ऑपरेटर श्रवण कुमार, क्रीड से सुरेश नैन, समाज कल्याण विभाग से सोनिया लिपिक, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से एएफएसओ मानवेंद्र सिंह एवं नगर पार्षद प्रतिनिधि मौजूद रहे।
Advertisement
नरवाना में सोमवार को आयोजित जागरूकता शिविर में लोगों को जानकारी देते विभिन्न विभागों के कर्मचारी । -निस
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
×

