Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

नग्गल गांव के पास 858 एकड़ में प्रथम चरण में बनेगी आईएमटी

नग्गल गांव के पास 858 एकड़ भूमि पर प्रथम चरण में आईएमटी बनाने का काम किया जाएगा। आईएमटी के आने से अम्बाला में रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे, वहीं अम्बाला विकास की दृष्टि से और विकसित एवं मजबूत बनेगा। अपने...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

नग्गल गांव के पास 858 एकड़ भूमि पर प्रथम चरण में आईएमटी बनाने का काम किया जाएगा। आईएमटी के आने से अम्बाला में रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे, वहीं अम्बाला विकास की दृष्टि से और विकसित एवं मजबूत बनेगा। अपने कार्यालय में डीसी अजय सिंह तोमर ने पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों आईएमटी को लेकर किसान प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से चंडीगढ़ मिले थे जहां पर आईएमटी को लेकर सकारात्मक बैठक हुई थी। उन्होंने कहा कि आईएमटी के निर्माण के लिए एक करोड़ 55 लाख रुपए प्रति एकड़ भूमि किसानों से खरीदी जाएगी। तमाम औपचारिकताएं पूरी होने के बाद आईएमटी का कार्य शुरू होगा। उन्होंने कहा कि अम्बाला के साथ कई हाइवे जुड़े हुए है, निस्संदेह इससे इन्डस्ट्रीज भी आगे आएगी और अम्बाला विकास की दृष्टि से और विकसित होगा। डीसी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह भी बताया कि जिले से संबंधित कई विकास परियोजनाएं अंतिम चरण में है, जिनकी सौगात जल्द ही लोगों को मिलेगी। इन परियोजनाओं में शहीद स्मारक, घरेलू हवाई अड्डा, महिला राजकीय कॉलेज, नागरिक अस्पताल अम्बाला शहर का विस्तार, रिंग रोड के साथ-साथ अन्य अनेक ऐसी परियोजनाएं है जोकि अंतिम चरण में हैं। डीसी ने कहा कि शहजादपुर को नगर पालिका का दर्जा मिलने से निस्संदेह वहां पर विकास और तेजी से होगा। नगर पालिका से संबंधित ड्राफ्ट नोटिफिकेशन हो चुकी है, आपत्तियां मांगी गई हैं। लोगों से अपील है कि वे नोटिफिकेशन को देख लें और समयबद्ध तरीके से यदि कोई आपत्ति देनी है तो वे दे सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम के तहत वार्ड बंदी का कार्य पूरा हो गया है, वार्डों का ड्रॉ भी निकाला जा चुका हैं। मेयर पद के लिए हेडक्वार्टर से प्रक्रिया होनी हैं। मतदाता सूची की अपडेशन के लिए एसडीएम व एचसीएस की डयूटी लगाई गई हैं, सभी तैयारियां पूरी हैं। राज्य चुनाव आयोग द्वारा जब भी निर्देश जारी होते है तो चुनाव सम्बधी कार्य करवाएं जाएंगे। इस मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि विकास कार्यों को लेकर समय समय पर संबंधित विभागों की बैठक लेकर उन्हें विकास परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरी गुणवत्ता के साथ करवाने के निर्देश भी दिए जाते हैं।

Advertisement
Advertisement
×