Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

पत्नी की निर्मम हत्या में पति गिरफ्तार

गांव डुलियानी में विवाहिता की हत्या के आरोप में पुलिस ने गांव निवासी उसके पति सुरजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के पिता वेदप्रकाश ने बताया था कि उसकी बेटी ज्योति की शादी 10 वर्ष पहले गांव डुल्याणी...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

गांव डुलियानी में विवाहिता की हत्या के आरोप में पुलिस ने गांव निवासी उसके पति सुरजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के पिता वेदप्रकाश ने बताया था कि उसकी बेटी ज्योति की शादी 10 वर्ष पहले गांव डुल्याणी निवासी सुरजीत सिंह के साथ हुई थी। आरोप है कि उसका पति सुरजीत, सास बीरमती, ससुर ईश्वर सिंह, देवर और ननद दहेज को लेकर लगातार ज्योति को प्रताड़ित कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार, 3 फरवरी को मृतका के ससुर ने फोन कर बताया गया कि ज्योति उनके साथ मारपीट कर रही हैं। इसके बाद उसका भतीजा आशीष व उसकी छोटी लड़की ज्योति के घर पहुंचे और देखा कि ज्योति घायल पड़ी थी। इलाज के दौरान उसकी मौत

Advertisement

हो गई। थाना पुंडरी में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी के कब्जे से मारपीट में प्रयुक्त लकड़ी की फट्टी व एक प्लास्टिक का पाइप बरामद कर है। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Advertisement

Advertisement
×