बुनियादी सुविधाएं देने में एचएसवीपी फिसड्डी
सेक्टर-40 में आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों व सेक्टर वासियों की शनिवार को मीटिंग हुई, जिसमें आरडब्ल्यूए सेक्टर 40 व सेक्टर 7 के पदाधिकारी मौजूद रहे। सेक्टर 40 आरडब्ल्यूए के प्रधान सतपाल कंधौल, उप प्रधान रामप्रसाद मोर व पूर्व प्रधान अमरीक ने आरोप...
सेक्टर-40 में आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों व सेक्टर वासियों की शनिवार को मीटिंग हुई, जिसमें आरडब्ल्यूए सेक्टर 40 व सेक्टर 7 के पदाधिकारी मौजूद रहे। सेक्टर 40 आरडब्ल्यूए के प्रधान सतपाल कंधौल, उप प्रधान रामप्रसाद मोर व पूर्व प्रधान अमरीक ने आरोप लगाया कि एचएसवीपी के अधिकारी समय पर मूलभूत सुविधाएं देने में भी फिसड्डी साबित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि सेक्टर-40 में सीवर, सड़कें व पार्क के काम अभी अधूरे पड़े है। इसके विरोध में 16 फरवरी को सेक्टर-18 एचएसवीपी कार्यालय पर धरना, प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं सेक्टर 7 के प्रधान मास्टर रणधीर सिंह व उप प्रधान रामपत नैन ने कहा कि हमारे सेक्टर में करीब एक माह से कम्यूनिटी निर्माण का कार्य अधूरा पडा है और एक 45 मीटर की सडक नहीं बनाने से सेक्टर वासियों में रोष है। सेक्टर 7 वासी भी 16 फरवरी को बढचढ कर धरना प्रदर्शन में भाग लेंगे। हुडा सेक्टरों के संयोजक बलजीत सिंह ने कहा कि सेक्टरों में सभी मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही है। सबसे बढी समस्या सेक्टरों में सीवर लाईनों की सफाई नहीं होना है। एचएसवीपी अधिकारियों को पहले अनेकों बार ज्ञापन देकर मूलभूत सुविधाएं देने की मांग की गई है। इसलिये सभी सेक्टरों के निवासी बडी संख्या में हुडा कार्यालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन में भाग लेंगे। इस अवसर पर रिटायर्ड एसडीओ अनिल राधव, दिनेश, बलवान सिंह, हवा सिंह, रामप्रसाद, वेदप्रकाश शर्मा, राजेश अहलावत, सत्यपाल नांदल, सुभाष, सतबीर खत्री मौजूद थे।

