Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

‘जात-पात से ऊपर उठकर संगठित हों हिंदू’

22 फरवरी को हिंदू सम्मेलन की तैयारी को लेकर हुई बैठक

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

हिंदू सम्मेलन समय की आवश्यकता है और अगर आज हिंदू संगठित नहीं हुए तो आने वाली पीढ़ियाें को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। यह कहना है सम्मेलन की आयोजन समिति के संयोजक दविंदर मेहता का। श्रीलाल द्वारा मंदिर में 22 फरवरी को होने वाले सम्मेलन की तैयारियां को लेकर वे हनुमान मंदिर रामपुरा कॉलोनी की धर्मशाला में एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में युवाओं व महिलाओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए इसकी आवश्यकता पर बल दिया। दविंदर मेहता ने कहा कि दिनों दिन एक समुदाय विशेष अपनी पकड़ हर शहर एवं गांव में मजबूत करता जा रहा है। जबकि हिंदू जात-पात व राजनीति के चलते बिखरता जा रहा है। हमें जात-पात व राजनीति से ऊपर उठकर संगठित होना पड़ेगा। राजनीतिक दलों ने ही हिंदुओं को अपने फायदे के लिए जात-पात में बांटा है। हमारे बंटे होने का ही विशेष समुदाय के लोग फायदा उठा रहे हैं। बैठक को संबोधित करते हुए आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान बलदेव पंवार ने कहा कि हिंदुओं द्वारा एक-एक बच्चा पैदा किये जाने पर ही हिंदू कमजोर हो रहा है और विशेष समुदाय के लोग अपने परिवारों को बढ़ा रहे हैं। उन्होंने हिंदू समुदाय के लोगों से आग्रह किया कि वह बच्चों की संख्या को बढ़ाएं।

Advertisement
Advertisement
×