रामलीला मैदान में हिंदू सम्मेलन बना जनआस्था का केंद्र
ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित हिंदू सम्मेलन ने पूरे क्षेत्र में धार्मिक चेतना और सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया। सम्मेलन के दौरान सीवन पूरी तरह भगवामय नजर आया। सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब रामलीला मैदान की ओर उमड़ पड़ा।...
ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित हिंदू सम्मेलन ने पूरे क्षेत्र में धार्मिक चेतना और सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया। सम्मेलन के दौरान सीवन पूरी तरह भगवामय नजर आया। सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब रामलीला मैदान की ओर उमड़ पड़ा। हाथों में भगवा ध्वज लिए महिलाएं, युवा और बुजुर्ग उत्साह के साथ सम्मेलन में पहुंचे। दीप प्रज्वलन मुख्यातिथि प्रधानाचार्य सुदर्शन शर्मा, राजेश पानीपत, धर्माचार्य महंत रामस्वरूप दास शास्त्री व आध्यात्मिक प्रवक्ता संत छविराम दास ने संयुक्त रूप से किया। मंच और पंडाल में जिला उपाध्यक्ष शैली मुंजाल, मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन विक्रम मुंजाल, नगर पालिका अध्यक्षा हेमलता सैनी, युवा समाजसेवी संदीप सैनी, बलविंद्र जांगड़ा, पार्षद संजय कंसल, मोंटी कामरा, विकास शर्मा, श्रीराम वाल्मीकि व विक्की ग्रोवर मौजूद रहे। आयोजन समिति के संयोजक डॉ. रामनिवास शर्मा, सह-संयोजक मुकेश मुंजाल व अशोक गोयल ने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य हिंदू समाज को एक मंच पर लाना और युवा पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ना है। कार्यक्रम में परम ज्योति स्कूल ऑफ नर्सिंग की छात्राओं ने सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर हिंदू संस्कृति और सनातन मूल्यों को प्रभावशाली ढंग से मंच पर जीवंत किया।

