Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी लोगों पर सीधा हमला : बलजीत

कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष सरदार बलजीत सिंह ने शनिवार को भाजपा सरकार पर हमला किया कि रसोई गैस के दामों में की गई बढ़ोतरी गरीब और मध्यम वर्ग की कमर तोड़ने वाली है। यह वृद्धि लोगों पर सीधा हमला...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष सरदार बलजीत सिंह
Advertisement
कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष सरदार बलजीत सिंह ने शनिवार को भाजपा सरकार पर हमला किया कि रसोई गैस के दामों में की गई बढ़ोतरी गरीब और मध्यम वर्ग की कमर तोड़ने वाली है। यह वृद्धि लोगों पर सीधा हमला है, जिससे जनता का बजट पूरी तरह बिगड़ जाएगा। बलजीत सिंह ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में महंगाई लगातार विकराल रूप धारण कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार को आम परिवारों की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि जब आम आदमी के लिए परिवार का निर्वाह करना पहले ही मुश्किल हो रहा है, ऐसे में गैस, तेल और आवश्यक खाद्य सामग्रियों के दाम बढ़ाना जनता के साथ क्रूर मजाक है। सरकार का कर्तव्य कीमतों पर नियंत्रण रखना है, न कि उन्हें बढ़ाकर जनता के घावों पर नमक छिड़कना। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी घरेलू गैस सिलेंडर में 60 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर में 115 रुपये की बढ़ोतरी का कड़ा विरोध करती है। उन्होंने सरकार से मांग की कि इस जनविरोधी फैसले को तुरंत वापस लेकर आम आदमी को राहत प्रदान की जाए। बलजीत सिंह ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने बढ़ी हुई कीमतें वापस नहीं लीं, तो कांग्रेस महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज बनकर सड़कों पर उतरेगी।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×