Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

20 लाख के हाईटेक सीसीटीवी कैमरे करेंगे शहर की निगरानी : कोमल सैनी

शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से नगर निगम कार्यालय में मेयर कोमल सैनी ने डीएसपी ट्रैफिक सुरेश सैनी के साथ बैठक की। बैठक में शहर के प्रमुख चौराहों, बाजार क्षेत्रों, स्कूलों के आसपास...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
पानीपत में डीएसपी सुरेश सैनी के साथ बैठक करतीं मेयर कोमल सैनी। -वाप्र
Advertisement

शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से नगर निगम कार्यालय में मेयर कोमल सैनी ने डीएसपी ट्रैफिक सुरेश सैनी के साथ बैठक की। बैठक में शहर के प्रमुख चौराहों, बाजार क्षेत्रों, स्कूलों के आसपास व अत्यधिक भीड़भाड़ वाले मार्गों पर ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। मेयर ने निर्देश दिए कि यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए ठोस और दीर्घकालिक कदम उठाए जाएं।

मेयर कोमल ने कहा कि शहर के मुख्य स्थानों पर हाईटेक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिनके माध्यम से ट्रैफिक गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जाएगी। कैमरे लगाने के लिए निगम द्वारा लगभग 20 लाख रुपये का टेंडर लगाकर वर्क ऑर्डर भी जारी किया गया है। शहर में इन कैमरों की सहायता से ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सकेगी और जाम की स्थिति में तुरंत नियंत्रण संभव होगा। शहर में राधा स्वामी सत्संग भवन के सामने, बरसत रोड के मोड पर पीवीआर के सामने, डेरा बाबा जोध सचियर, पानीपत नई अनाज मंडी, ऑफिसर काॅलोनी के सामने तहसील कैंप के कट के पास व टीडीआई फ्लायओवर के पास टोल प्लाजा की तरफ

Advertisement

कैमरे लगाए जाएंगे। डीएसपी ट्रैफिक सुरेश सैनी ने आश्वासन दिया कि पुलिस विभाग नगर निगम के साथ समन्वय स्थापित कर ट्रैफिक सुधार के लिए विशेष अभियान चलाएगा।

Advertisement

Advertisement
×