पानीपत में हीरो पार्क का एक करोड़ से होगा सौंदर्यीकरण
वार्ड-20 स्थित हीरो पार्क का सौंदर्यीकरण एवं योग हॉल बनाने का कार्य एक करोड़ 30 लाख की लागत से पूरा किया जाएगा। सोमवार को पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज, मेयर कोमल सैनी और पार्षद तरुण गांधी ने निर्माण कार्य का...
वार्ड-20 स्थित हीरो पार्क का सौंदर्यीकरण एवं योग हॉल बनाने का कार्य एक करोड़ 30 लाख की लागत से पूरा किया जाएगा। सोमवार को पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज, मेयर कोमल सैनी और पार्षद तरुण गांधी ने निर्माण कार्य का शिलान्यास किया और यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पार्क को शहर का सबसे सुंदर पार्क बनाने की नगर निगम की योजना है। पार्क में योगा हॉल, टॉयलेट ब्लॉक, ट्रैक, बैठने के लिए छतनुमा छायादार स्थान सहित अन्य कार्य किए जाएंगे। पार्षद तरुण गांधी और पार्क के प्रधान हरीश मुटनेजा ने कहा कि विधायक प्रमोद विज और मेयर कोमल सैनी के साझा प्रयासों का परिणाम है कि हीरो पार्क को शहर के सबसे सुंदर पार्कों में से एक बनाने का कार्य किया जाएगा। मेयर कोमल सैनी ने कहा कि मेयर विधायक विज के सहयोग एवं विजन से शहर में आज निरंतर विकास कार्य हो रहे हैं | आगे भी बिना किसी भेदभाव के सुधार एवं विकास के कार्य जारी रहेंगे। विधायक विज ने कहा कि आने वाले एक दो माह के भीतर शहर में शहर में महिला कॉलेज बनाने की भी घोषणा सरकार के द्वारा की जाएगी। इसके अतिरिक्त ब्लाइंड स्कूल एवं वर्किंग वीमेन हॉस्टल की भी सौगात शहर को दी जाएगी। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष नवीन भाटिया, मंडल अध्यक्ष योगेश शर्मा, मंडल महामंत्री संजय कटारिया, जिला सचिव सोनिया गाबा, सुरेन्द्र गाबा, रमेश नागपाल, डॉ. कश्मीरी लाल, केएल बजाज, अशोक कालड़ा, मुकेश राजपूत, कुनाल कपूर, राजेश चानना मुख्य रूप से मौजूद रहे |

