Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

स्वास्थ्य शिविरों से बढ़ी आमजन में जागरूकता : नवीन जिन्दल

सांसद ने किया मेगा हेल्थ कैंप का निरीक्षण

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
कैथल में स्वास्थ्य शिविर में नवीन जिंदल व डीसी अपराजिता का स्वागत करतीं ज्योति सैनी व अन्य। -हप्र
Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आरकेएसडी कॉलेज परिसर में नवीन जिन्दल फाउंडेशन और अग्रोहा मेडिकल कॉलेज द्वारा आयोजित मेगा हेल्थ कैंप में आमजन को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई गईं। सांसद नवीन जिन्दल ने शिविर का निरीक्षण किया और स्वयं भी स्वास्थ्य जांच करवाई। सांसद नवीन जिन्दल ने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर समाज में जागरूकता बढ़ाने और समय पर इलाज सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य शिविर समाज के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। इनसे लोगों को अपने स्वास्थ्य की स्थिति का पता चलता है और समय पर इलाज संभव होता है। महिलाओं में एनीमिया जैसी समस्याएं आम हैं, जिसमें 20 से 25 प्रतिशत महिलाओं को कमी पाई जाती है। इसके अलावा उच्च रक्तचाप, शुगर, आंखों और अन्य बीमारियों की जांच भी की जाती है।

Advertisement

शिविर में सामान्य चिकित्सा, शल्य चिकित्सा, बाल रोग, मनोरोग, टीबी और छाती रोग, प्रसूति एवं स्त्री रोग, स्तन कैंसर स्क्रीनिंग, एनीमिया जांच, त्वचा और यौन रोग, फिजियोथेरेपी, डायटिशियन, हड्डी रोग, नेत्र रोग, दंत रोग, कान-नाक-गला आदि की निशुल्क जाँच, परामर्श और दवाइयाँ उपलब्ध कराई गईं।

Advertisement

डीसी अपराजिता ने रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान जीवनरक्षक कार्य है, जो गंभीर रोग या दुर्घटना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

मेगा हेल्थ कैंप में 1,618 लोगों ने उठाया लाभ

भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी ने बताया कि इस मेगा हेल्थ कैंप में 1,618 लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं दी गईं, 600 लोगों को निशुल्क चश्मे वितरित किए गए और 130 लोगों में मोतियाबिंद की पहचान हुई। कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में अब तक स्वास्थ्य लाभ लेने वालों की संख्या 24,249 हो गई है।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष मुनीष कठवाड़, जिला परिषद चेयरमैन कर्मबीर कौल, नगर पालिका चीका की चेयरपर्सन रेखा, पूर्व सांसद डीपी वत्स, कमलजीत कौर, सुशील पांचाल, सांसद नवीन जिन्दल के कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह, संदीप ढुल, राजेश ढांडा, नसीब ककहेड़ी, जयभगवान शर्मा, प्रदीप शर्मा भी मौजूद रहे।

Advertisement
×