Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

नायब के नेतृत्व में नई ऊंचाईयों को छू रहा हरियाणा : कलसाना

रोजगार मेले में 417 अभ्यार्थियों ने लिया भाग, 86 का चयन

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
शाहाबाद मारकंडा में रोजगार मेले का अवलोकन करते कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा व सुभाष कलसाना।  -निस
Advertisement

जिला रोजगार कार्यालय कुरुक्षेत्र की ओर से शाहाबाद के विश्रामगृह में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले का शुभारंभ भाजपा नेता सुभाष कलसाना ने किया। विश्रामगृह में अल्पविराम के लिए पहुंचे कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने रोजगार मेले का अवलोकन किया और इस मेले को युवाओं के लिए विशेष बताया। सुभाष कलसाना ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा रोजगार के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है और युवाओं का भविष्य सुरक्षित हो रहा है। प्रदेश सरकार की रोजगार नीति आज देशभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया, मेरिट के आधार पर नौकरियां, निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाने तथा कौशल विकास योजनाओं के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम, सक्षम युवा योजना, स्टार्टअप प्रोत्साहन योजनाएं और रोजगार मेलों के माध्यम से युवाओं को सीधे रोजगार से जोड़ा जा रहा है।

जिला रोजगार अधिकारी सीमा सैनी ने बताया कि इस रोजगार मेले में मुख्य नियोजकों में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, नवीन जिंदल फांडेशन, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक लिमिटेड गुरुग्राम, पुखराज हेल्थ केयर, रामाया हेल्थ केयर, सात्विक सोलर प्लांट, आदेश मेडिकल कॉलेज, सीआईएस सिक्योरिटी लिमिटेड, भारतपे आदि कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा 89 योग्य उम्मीदवारों का चयन किया गया जबकि 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लेमा व आई.टी.आई. पास करीब 417 अभ्यिार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर रविंद्र सांगवान ठोल, मंडल अध्यक्ष सुपार्श्व जैन, अंकुर सैनी, मनदीप रावा, पार्षद दीपक आनंद, हरसिमरण सिद्दू, नरेश खेड़ा, तिलक राज मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×