Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

भाजपा राज में उन्नति की बुलंदियों को छू रहा हरियाणा : डॉ. धर्मेंद्र

भाजपा शासन में हरियाणा निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। यह बात ऊंचा चदना के भाजपा बूथ अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र राघव ने कही। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और कृषि मंत्री श्याम सिंह...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
डॉ. धर्मेंद्र राघव
Advertisement

भाजपा शासन में हरियाणा निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। यह बात ऊंचा चदना के भाजपा बूथ अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र राघव ने कही। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा की सोच ग्रामीण क्षेत्रों, किसानों और मजदूरों को अधिकतम लाभ पहुंचाने की है।

डॉ. धर्मेंद्र ने कहा कि हलका रादौर में करोड़ों रुपये के विकास कार्य कराए गए हैं तथा लगभग सभी गांवों में ग्रांट भेजकर कार्य प्रगति पर हैं। सरकार द्वारा जनहित में अनेक योजनाएं लागू की गई हैं। उन्होंने विशेष रूप से मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना का उल्लेख करते हुए बताया कि इससे बेटियों और दिव्यांगजनों को विवाह में आर्थिक सहयोग मिल रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों से बचें और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। इस मौके पर विनोद अरोड़ा, नरेश सैनी, सतपाल इत्यादि उपस्थित थे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×